रायपुर जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले पूर्व सीएम भूपेश… बोले- गलत तरीके से जेल में रखा गया… मुलाकात के बाद दिल्ली गए
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज शुक्रवार, 6 नवंबर कों रायपुर सेंट्रल जेल जाकर कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की है। भूपेश बघेल जेल के भीतर गए और वहां बंद रामगोपाल से करीब 10 मिनट तक बातचीत की। जेल से बाहर आने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं और सरकार ने उन्हें पूरी तरह गलत तरीके से जेल में बंद करके रखा हुआ है।
इस मुलाक़ात के बाद भूपेश बघेल के दिल्ली जाने की सूचना है। बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब स्कैम , कोल और अन्य मामलों में आरोपी हैं। उन्होंने जुलाई 2026 में सरेंडर किया था, जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत (जेल) में हैं। हालांकि 5 नवंबर को उन्हें बिलासपुर हाईकोर्ट से शराब स्कैम में जमानत मिली है, लेकिन कोल व अन्य स्कैम में भी आरोपी होने की वजह से वे अभी जेल में ही हैं।



