आज की खबर

टीचर्स को नौकरी में बनाए रखने वाली स्पेशल TET परीक्षा दिसंबर-जनवरी में… छत्तीसगढ़ में शुरू हुई प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में सेवारत (in-service) सरकारी टीचर्स के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (विभागीय TET) दिसंबर-जनवरी में होगी। परीक्षा आयोजित करने के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की ओर से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी आधिकारिक सहमति प्रदान कर दी है। यह कदम सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के आदेशों का पालन करते हुए उठाया गया है।

विशेष tet परीक्षा के बारे में बता दें कि कक्षा 1 से 8वीं तक के ऐसे शासकीय शिक्षक जिनकी नौकरी के 5 वर्ष या उससे अधिक समय बाकी हैं, उन्हें सेवा में बने रहने और पदोन्नति (promotion) के लिए यह परीक्षा पास करना जरूरी होगा। जो शिक्षक गैर-TET उत्तीर्ण हैं, उन्हें परीक्षा पास करने के लिए प्रतिवर्ष 2 बार विशेष परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test) के रूप में एक निजी तकनीकी सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button