आज की खबर

गांवों में घरों पानी पहुंचाने में जल जीवन मिशन की बड़ी कामयाबी… 3 साल में इन कार्यों में 6836 करोड़ रु पेमेंट… सबसे ज़्यादा काम एकल ग्राम योजनाओं में

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन (JJM) के तहत विगत तीन वर्षों में कुल 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। राज्य के जल जीवन मिशन कार्यालय से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पीने का साफ़ पानी पहुंचाने के लिए एकल ग्राम और समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में यह राशि जारी की गई है।

इस भारी-भरकम रकम से जल जीवन मिशन ने राज्य के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में घरेलू नल कनेक्शन देने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। गांवों में पानी की सुरक्षित और सुचारू आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। जल स्रोतों/टंकियों से ग्रामीणों के घरों के दरवाजे तक पानी पहुंचाने के लिए हजारों किमी पाइपलाइन का जाल बिछाया गया है। जिन क्षेत्रों में सतही जल का अभाव है, वहां नलकूप खनन (Borewell) कराया गया है। साथ ही, कई सुदूर अंचलों में पानी की मोटर चलाने के लिए सौर ऊर्जा आधारित प्रणालियां (Solar-based water pumps) लगाई गई हैं। साथ ही, पुरानी पेयजल योजनाओं को अपग्रेड (Retrofitting) कर चालू किया गया है ताकि हर घर में चालू नल कनेक्शन (Running Water) सुनिश्चित हो सके।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान अलग-अलग कार्यों के लिए किया गया है। इनमे ग्रामीण इलाकों में एकल ग्राम स्तर की जल योजनाओं के लिए सबसे बड़ी राशि यानी 4,985.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। बड़े समूहों और कई गांवों को एक साथ जोड़ने वाली पेयजल योजनाओं के लिए 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। मिशन के सुचारू संचालन, आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) गतिविधियों और तकनीकी सहायता के लिए 136.18 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यही नहीं, पीने के पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने और प्रयोगशालाओं के संचालन के लिए 24.04 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button