राजधानी की फैशन डिज़ाइनर ममता गुप्ता ने खोला स्टोर… आनंद नगर में “अमायरा” स्टोर का उद्घाटन किया वीणा सिंह ने… डॉ राजेश गुप्ता की पत्नी हैं ममता

राजधानी की फैशन डिज़ाइनर ममता गुप्ता ने “अमायरा” नाम से अपना मल्टी डिज़ाइनर स्टोर शुरू कर दिया है। तेलीबांधा मरीन ड्राइव के पास आनंद नगर (हाउस नंबर 30) में ममता के डिज़ाइनर स्टोर का उद्घाटन पूर्व सीएम तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह ने आज मंगलवार की शाम किया। वीणा सिंह ने ममता गुप्ता को स्टोर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
डिज़ाइनर ममता गुप्ता रायपुर में रामकृष्ण हॉस्पिटल के मशहूर चिकित्सक डॉ राजेश गुप्ता की पत्नी हैं। वे पिछले दो दशक से फैशन डिज़ाइनिंग के फील्ड में सक्रिय हैं। उनके डिज़ाइन किए गए ड्रेस आदि को काफ़ी सराहना मिलती रही है। रायपुर में ममता गुप्ता किसी भी स्थापित चिकित्सक की पत्नी के तौर पर संभवतः पहली हैं, जिन्होंने बतौर फैशन डिज़ाइनर, अपना स्टोर शुरू करके इस फील्ड में प्रॉपर तरीक़े से कदम रखा है। ममता गुप्ता ने बताया कि उनके स्टोर में देश के लगभग सभी बड़े डिजाइनर्स के ड्रेस भी उपलब्ध रहेंगे। खास बात यह भी है कि उनके स्टोर में महिलाओं के साथ साथ पुरुषों के लिए भी डिज़ाइनर ड्रेसेस की बड़ी रेंज उपलब्ध है। ख़ास बात यह भी है कि स्टोर में ऐसे ड्रेस की शृंखला है, जो हर किसी के बजट में फिट रहेंगे।



