आज की खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, सुरक्षित… कहा- हमला प्राणघातक, छत्तीसगढ़ में ऐसा कभी नहीं हुआ

असम के नगांव में उपचुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल तथा असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के काफिले पर कथित रूप से पथराव और हमला हुआ है। यह घटना समागुड़ी विधानसभा क्षेत्र के बरमा इलाके में हुई, जहां उपचुनाव होना है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर भाजपा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने इसे “प्राणघातक हमला” करार दिया और कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कभी नहीं हुआ। बघेल ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कानून व्यवस्था की सीधी जिम्मेदारी चुनाव आयोग (ECI) की होती है। उन्होंने हौसला जताते हुए लिखा, “हम लड़ेंगे और जीतेंगे”।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेताओं का काफिला जनसभा के लिए जा रहा था, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक’ के नारे लगाए. प्रदर्शन के दौरान अचानक काफिले पर पत्थर और बोतलें फेंकी जाने लगीं। इस हमले में कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों के शीशे टूट गए। घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई इस हमले में पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button