आज की खबर

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में बैंकों की भी छुट्टी… अगले दिन 4th सैटरडे और फिर संडे, अर्थात् तीन दिन का लगातार अवकाश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन (राखी) के अवसर पर बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसके मुताबिक 28 अगस्त (शुक्रवार) को पूरे प्रदेश में सभी सरकारी व प्राइवेट बैंक और कोषालय (Treasuries) बंद रहेंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी के तुरंत बाद 29 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंकों में लगातार तीन दिनों का अवकाश रहेगा।

रक्षाबंधन पर पहले केवल सामान्य सरकारी कार्यालयों में छुट्टी थी। लेकिन सरकार के नए आदेश के बाद अब राज्य के सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भी इस अवकाश के दायरे में शामिल कर लिया गया है। हालांकि बैंक बंद रहने के बावजूद भी ऑनलाइन बैंकिंग, UPI डिजिटल ट्रांसफर और एटीएम (ATM) सेवाएं 24 घंटे सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

Screenshot
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button