राहत की खबर : रसोई गैस के लिए ए-केवाईसी का एक और मौका… अब 23 अगस्त तक करवा सकते हैं.. नहीं तो गैस लेने में दिक्कत
एलपीजी गैस कनेक्शन (LPG Gas Connection) की ई-केवाईसी (e-KYC) करवाने की अंतिम तारीख को 16 अगस्त से बढ़ाकर अब 23 अगस्त कर दिया गया है। तेल कंपनियों ने लोगों को सर्वर डाउन होने और तकनीकी दिक्कतों के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए यह राहत दी है। अगर आप 23 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपकी गैस सब्सिडी (DBT) रुक सकती है। कुछ मामलों में गैस बुकिंग और सिलेंडर की डिलीवरी में भी समस्या आ सकती है।
ई-केवाईसी मुख्य रूप से उन सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य है जिन्होंने अभी तक अपना सत्यापन पूरा नहीं किया है। ई-केवाईसी के लिए आपको अपना आधार कार्ड और एलपीजी गैस पासबुक (कनेक्शन डिटेल्स) की आवश्यकता होगी।
आप अपनी संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप — IndianOil ONE (Indane के लिए), Hello BPCL (Bharat Gas के लिए), या HP Pay (HP Gas के लिए) डाउनलोड कर आधार फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं। या फिर अपनी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) के जरिए भी सत्यापन करा सकते हैं। इसके अलावा सिलेंडर डिलीवरी के समय आने वाले एजेंट के पास उपलब्ध बायोमेट्रिक डिवाइस से भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है।



