आज की खबर
IAS Postings : प्रशासनिक अमले में साय सरकार ने किया बड़ा फेरबदल… कवर्धा, मुंगेली, कांकेर, मानपुर, सक्ती के कलेक्टर बदले… 23 आईएएस प्रभावित, सोनमणि को नगरीय प्रशासन, देखें लिस्ट
विष्णुदेव साय सरकार ने आज मंगलवार, 18 अगस्त को राज्य के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में प्रमुख सचिव से कलेक्टर तक को मिलाकर 23 आईएएस अफसर प्रभावित हुए हैं। सरकार ने आईएएस सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विभाग में प्रमुख सचिव पदस्थ कर अहम ज़िम्मेदारी दी है। आईएएस आर शंगीता को मंत्रालय बुला लिया गया है। कबीरधाम, गरियाबंद, मुंगेली, सकती और मोहला मानपुर कलेक्टर बदले गए हैं। हाल में प्रमोट हुए कुछ आईएएस को भी नई ज़िम्मेदारी दी गई है। आईएएस बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर से अपर कलेक्टर के रूप में बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। सूची यहाँ देख सकते हैं :-






