आज की खबर
नितिन नवीन की सीट पर भाजपा 20 हजार वोट से हारी… दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी 6 हज़ार वोटों से जीता… मांजलपुर में भाजपा की 30 हज़ार वोटों से जीत
तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों में भाजपा को दो बड़े झटके लगे हैं, जबकि गुजरात में पार्टी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही है। सोमवार, 3 august की शाम चुनाव आयोग ने नतीजों की घोषणा कर दी है। परिणाम इस प्रकार हैं :-
बांकीपुर (बिहार) सीट प्रशांत किशोर ने जीती
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का दशकों पुराना किला ढह गया है। जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने पहले चुनावी मुकाबले में भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से ज़्यादा वोटों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
दतिया सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीनी
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर बेहद करीबी मुकाबले में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंहने 66,757 वोट हासिल कर भाजपा के आशुतोष तिवारी (60,741 वोट) को करीब 6,016 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। यह सीट पूर्व में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई थी।
मांजलपुर भाजपा का गढ़ बरकरार
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना दबदबा पूरी तरह कायम रखा है। भाजपा के उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल (सतीश पटेल) ने कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के भारी अंतर से हराकर एकतरफा जीत हासिल की है। यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी।



