आज की खबर

साय सरकार के मंत्री 5 दिन तक सीधे सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं… ठाकरे परिसर में सोमवार 3 अगस्त से रोज 2 घंटे बैठेंगे ये मंत्री…

भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर कार्यकर्ताओं की मंत्रियों के समक्ष सीधी सुनवाई की पहल हुई है। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार 3 अगस्त से 7 अगस्त तक कैबिनेट मंत्रियों के बैठने का सिलसिला चलेगा। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और पार्टीजनों की समस्याएं सुनेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सहयोग केंद्र में 3 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, 4 अगस्त को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 5 अगस्त को मंत्री गजेंद्र यादव, 6 अगस्त को मंत्री टंकराम वर्मा और 7 अगस्त को मंत्री रामविचार नेताम उपस्थित रहेंगे।

यह पहल भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग केंद्र के नाम से की जाएगी। सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने के मुताबिक 3 अगस्त से लगातार पांच दिन राज्य सरकार के मंत्री दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और निराकरण की पहल भी करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय आकर पंजीयन कराना होगा। आबंटित टोकन के आधार पर क्रमशः सुनवाई होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button