आज की खबर

सूरजपुर के कोयला खदान वाले गांव में भीड़ का पुलिस पर हिंसक हमला… डीएसपी समेत 24 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी घायल, कई गाड़ियां चकनाचूर

छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के मदनपुर में एसईसीएल SECL की कोयला खदान के सीमांकन और आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हिंसक हमला कर दिया है। शुक्रवार 24 जुलाई (शुक्रवार) कोहुए इस हमले में DSP राजेश जोशी सहित 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायल पुलिसवालों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। दरअसल पिछले दिनों सर्वे टीम के साथ ग्रामीणों का विवाद हुआ था। पुलिस टीम आज सुबह उन्हीं में से कुछ आरोपियों को पकड़ने और कार्रवाई करने गांव पहुंची थी। इससे ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया।

अभी जो शुरुआती जानकारी आई है, उसके मुताबिक उग्र भीड़ की हिंसा और पथराव के कारण पुलिस और सरकारी प्रशासन के कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस विवाद की वजह ये बताई गई है कि मदननगर-धरमपुर इलाके में SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की प्रस्तावित कोल परियोजना के लिए भूमि सीमांकन और सर्वे का काम चल रहा है। ग्रामीण इस भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग है कि उन्हें ‘जमीन के बदले जमीन’ दी जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button