आज की खबर

छत्तीसगढ़ भाजपा का कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला… नेपाल-बांग्लादेश जैसी अराजकता की साजिश, सफल नहीं होंगे- किरण देव

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज 23 जुलाई को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुनियोजित तरीके से भारत में वैसा ही अस्थिर और तनावपूर्ण माहौल बनाना चाहती है, जैसा हाल ही में नेपाल और बांग्लादेश में देखने को मिला था। लेकिन भारत एक लोकतांत्रिक और सामाजिक समरसता वाला देश है, इसलिए जनता कांग्रेस की इस तरह की ‘अराजक राजनीति’ को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के आंदोलन (NEET और अन्य मुद्दों को लेकर) में कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को घुसपैठ कराकर उसे भड़काने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा सरकार संसद और विधानसभा के भीतर छात्रों के गंभीर मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, तब कांग्रेस नेता चर्चा से भाग रहे हैं और सड़कों पर ‘तमाशा’ कर रहे हैं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button