आज की खबर
कांग्रेस नेता रामगोपाल कोल लेवी के बाद अब शराब स्कैम में भी अरेस्ट… पूछताछ के लिए EOW ने और 5 दिन की रिमांड पर लिया
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित घोटालों के आरोपी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग EOW ने शराब स्कैम में भी अरेस्ट कर लिया है। रामगोपाल को पहले कोल लेवी स्कैम में गिरफ्तार किया गया था। शराब स्कैम में पूछताछ के लिए आज जांच एजेंसी ने विशेष अदालत से रामगोपाल को पाँच दिन की और रिमांड पर ले लिया। अब वह 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे।
रामगोपाल अग्रवाल ने 3 साल फरार रहने के बाद 8 जुलाई को सरेंडर किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 17 जुलाई तक 9 दिनों की EOW रिमांड पर भेजा था। 17 जुलाई को पहली रिमांड खत्म होने पर EOW ने पूछताछ आगे बढ़ाने के लिए और दिनों की हिरासत मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए 5 दिन की अतिरिक्त रिमांड मंजूर की। कोल लेवी मामले के साथ-साथ चूँकि अब EOW ने उन्हें आधिकारिक तौर पर शराब घोटाले में भी गिरफ्तार कर लिया है, इसलिए इसी संबंध में पूछताछ जारी रखेगी।



