आज की खबर

अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल के काले कोट पर कहा… यह धुरंधर मूवी के रहमान डकैत जैसा… उसे भी अपनों ने घेरकर निपटाया था

विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दिलचस्प टिप्पणियां हो रही हैं। एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो बीच-बीच में चुटीले व्यंग्यबाण भी चल रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर के लंबे भाषण के बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल की ओर से लगातार टिप्पणियां हो रही थीं। अजय उनका जवाब दे रहे थे, तो सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री भी उनका साथ दे रहे थे। भाषण के दौरान स्पीकर डॉ रमन सिंह टोका कि समय ज़्यादा हो गया, पर अजय रुके नहीं। उन्होंने अपने भाषण का अंत सीएम साय की प्रशंसा और नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष के साथ किया।

बैठने के बाद अजय फिर उठे और भूपेश बघेल की ओर मुखातिब होकर कहा आप काला जैकेट पहने हो तो मुझे धुरंधर फ़िल्म के “रहमान डकैत” की याद आ गई। मूवी में उसने भी काला जैकेट पहना था। उसे अपनों ने ही घेरकर निपटाया था। इस टिप्पणी से सदन ठहाकों से गूंज उठा। भूपेश बघेल भी मुस्कुराते नज़र आए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button