आज की खबर

राजेश मूणत पश्चिम के वार्डों की बदल रहे सूरत… अब टाटीबंध में विकास कार्यों की बौछार… “विकास सिर्फ घोषणा नहीं, जिम्मेदारी है”

दिग्गज भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हर वार्ड के विकास का सिलसिला जारी रखा है।मूणत की विज़न के साथ चल रही विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय तब जुड़ा, जब उन्होंने राजधानी के शहीद भगत सिंह वार्ड  (टाटीबंध) में 133.08 लाख रुपए की विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। विधायक मूणत ने कहा कि विकास मेरे लिए किसी घोषणा, शिलापट्ट अथवा आंकड़ों का विषय नहीं है। यह जनता द्वारा दिए गए विश्वास के प्रति निभाया जाने वाला दायित्व है।

टाटीबंध यदुवंशी चौक स्थित गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राजेश मूणत ने सामुदायिक भवन तथा अपूर्ण रंगमंच के पूर्णता कार्य का लोकार्पण किया गया। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में नाली निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण,स्कूल बाउंड्रीवाल, शौचालय सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस समारोह में निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, पार्षद, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विकास कार्यों के शुभारंभ को लेकर स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ विधायक मूणत ने कहा कि विकास का अर्थ केवल भवन, सड़क या नाली का निर्माण नहीं, बल्कि नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानपूर्ण बनाना है।
मूणत ने कहा, “जब किसी मोहल्ले की वर्षों पुरानी जल निकासी की समस्या दूर होती है, बच्चों को बेहतर आंगनबाड़ी केंद्र मिलता है, विद्यालय की सुविधाएं मजबूत होती हैं और समाज को अपने आयोजनों के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होता है, तभी विकास का वास्तविक अर्थ धरातल पर दिखाई देता है। रायपुर पश्चिम का कोई वार्ड, कोई मोहल्ला और कोई बस्ती विकास की मुख्यधारा से पीछे न रहे, इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button