टीचर्स के लिए ज़रूरी खबर : अनुदान स्कूलों में प्राचार्य से सहायक शिक्षक तक की पुनर्नियुक्ति सालभर के लिए बढ़ी… शासन ने जारी किया आदेश
* छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ महानदी मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन ने यह अनुमोदन दिया गया है।
जारी आदेश में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया गया है कि पुनर्नियुक्ति संबंधी जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की आवश्यक कार्यवाही अपने स्तर पर शीघ्र सुनिश्चित करें। शासन के इस निर्णय से शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगी।



