आज की खबर

स्कॉर्पियो में लॉक कर ठेकेदार समेत 3 लोगों को जलाकर मार डालने का केस सीबीआई CBI को… नौगाई ट्रिपल मर्डर पर छत्तीसगढ़ सरकार की सिफारिश, देखिए नोटिफिकेशन

Screenshot

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरिया जिले के बहुचर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश कर दी है। बता दें कि रेत कारोबार के विवाद को लेकर एक पक्ष ने भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह सहित तीन लोगों को स्कॉर्पियो में लॉक करके जिंदा जलाकर मार डाला था। दो सप्ताह पहले हुए इस जघन्य हत्याकांड को लेकर बढ़ते जनआक्रोश और राजनीतिक दबाव के बाद राज्य सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

पूरे छत्तीसगढ़ को दहला देने वाली इस वारदात के 11 आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। हालांकि आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप भी लग रहे हैं। वारदात के बाद से ही पीड़ित परिवार लगातार निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बैकुंठपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और क्षेत्रीय विधायक की भूमिका पर सवाल उठाए थे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख और जूदेव परिवार के विक्रमादित्य सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने भी पुलिसकर्मियों पर आरोपियों को संरक्षण देने की शंका जताई। इन सभी मुद्दों पर मंथन के बाद आज मंगलवार को साय सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। केंद्रीय एजेंसी अब इस मामले में नए सिरे से एफआईआर कर जांच शुरू करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button