नया रायपुर से लगे नकटी के 30 विस्थापित परिवारों को सेक्टर-30 में मकान आवंटित… प्रशासन की सभी 85 परिवारों को 24 घंटे में मकान देकर शिफ्टिंग की तैयारी
नया रायपुर से लगे नकटी गांव के विस्थापित परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) आवास आबंटित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार ने पुष्टि की कि 30 परिवारों को तोड़फोड़ से पहले ही मकान आवंटित कर दिए और उन्हें प्रशासन की मदद से सामान के साथ भेजा जा रहा है। एसडीएम के मुताबिक, कुल 75 प्रभावित परिवारों को स्थायी और अस्थायी रूप से मकान आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है।
सेक्टर-30 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ews) श्रेणी के पक्के मकान बने हुए हैं और निर्माण जारी है। प्रभावित परिवारों की बेदखली के बीच, जिला प्रशासन का दावा है कि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ताकि लोगों को तुरंत आश्रय मिल सके। बता दें नकटी गांव के वार्ड क्रमांक 16 और 17 की जिस जमीन पर लोग रह रहे थे, वह रिकॉर्ड में सरकारी संपत्ति (निस्तारी जमीन) के रूप में दर्ज है। इसे प्रस्तावित ‘विधायक कॉलोनी’ (MLAs’ Colony) के लिए आरक्षित किया गया है।



