इतना क्रूर नाबालिग !!! छात्रा को बर्थडे गिफ्ट का झाँसा देकर आँखें बंद करवाईं… फिर पत्थर से सिर फाड़कर भेजा निकाल दिया… रेत में शव दफ़नाया, पकड़ा गया
महासमुंद जिले के खल्लारी में नाबालिग ने 12वीं की छात्रा भारती को नृशंस तरीके से मार डाला। आरोपी छात्रा से कुछ माह छोटा है और दोनों में कुछ अरसे से संबंध थे। छात्रा उससे शादी करना चाहती थी, पर नाबालिग आरोपी तैयार नहीं था। इसी विवाद के दौरान दोनों खल्लारी इलाके में नाले के पास 19 जून को मिले। उस दिन छात्रा का बर्थडे था। वहां आरोपी ने भारती से कहा कि वह उसे एक “स्पेशल गिफ्ट” देना चाहता है और उसकी आँखें बंद करवा दीं। जैसे ही भारती ने आँखें बंद कीं, आरोपी ने पीछे से एक भारी पत्थर उठाकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर करीब 6 इंच गहरा घाव होने और खोपड़ी टूटकर भेजा निकल गया। छात्रा की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद नाबालिग ने शव को नाले के पास रेत के नीचे दफन कर दिया और उसका बैग व अन्य सामान भी पास ही छिपा दिया। पुलिस ने इस वहशी नाबालिग (17 वर्ष) को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने इस नाबालिग दोस्त से शादी करना चाहती थी। आरोपी इस रिश्ते और शादी से पीछा छुड़ाना चाहता था, जिसके लिए उसने हत्या की साजिश रची। छात्रा के बर्थडे वाले दिन आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया। जन्मदिन साथ मनाने का वादा करके रात में घर से कपड़े और सामान के साथ बुलाया। फिर वहीं उसकी हत्या कर लाश दफ़न कर दी।
वारदात के तीन-चार दिन बाद ग्रामीणों ने नाले की रेत से शव का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ देखा और तेज बदबू आने पर खल्लारी पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और जांघों पर खरोंच (संघर्ष के निशान)पाए गए। दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि के लिए पुलिस ने बायोलॉजिकल सैंपल सुरक्षित कर रायपुर फॉरेंसिक लैब भेजे हैं। मृतका के कॉल डिटेल्स और संदेह के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को किशोर न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह (रिमांड होम) भेज दिया गया है।



