आज की खबर

बिलासपुर : बाउंसर ने शक में अपने ही वकील को मार डाला… रायपुर में एक और बाउंसर ने हाल में अपनी दो सालियों को मारा था

बिलासपुर के कोटा में पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर क्लाइंट ने अपने वकील निखिल गोस्वामी (27 वर्ष) की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी है। वारदात के बाद बार का बाउंसर भोला मानिकपुरी (उम्र 28 वर्ष) भाग निकला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। बाउंसर के हाथों जघन्य अपराध का यह एक माह में दूसरा मामला है। रायपुर में कुछ दिन पहले एक बाउंसर ने अपनी पिस्टल से दो सालियों की हत्या कर दी थी।

कोटा पुलिस ने बताया कि आरोपी भोला मानिकपुरी का केस वकील निखिल गोस्वामी लड़ रहे थे। इसी दौरान आरोपी को शक हुआ कि वकील का उसकी पत्नी के साथ संबंध चल रहा है। इसी शक के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार रात में वकील निखिल अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से बाहर निकले थे। आरोपी भोला पहले से घात लगाकर बैठा था। उसने अचानक वकील पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मले के दौरान वकील का दोस्त अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहा।

बिलासपुर एएसपी ग्रामीण ने बताया कि कोटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में काफी गहमागहमी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button