आज की खबर

अशिष्टता पर सीएम साय का जीरो टॉलरेंस… दुर्ग जनपद सीईओ पांडे सस्पेंड… भाजपा नेता से उंगली दिखाकर बहस भारी पड़ी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ‘सुशासन तिहार’ समाधान शिविर के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री से कथित तौर पर उंगली दिखाकर बात करने और अभद्रता के मामले में जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडे को सस्पेंड कर दिया गया है। काफ़ी सरल माने जाने वाले सीएम विष्णुदेव साय ने आम लोगों से अशिष्ट व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति सख्ती से लागू कर रखी है। जनपद सीईओ पर एक्शन सीएम की इसी मंशा के अनुरूप लिया गया है।

पूरा मामला दुर्ग जिले के धनोद गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर (सुशासन तिहार) के दौरान का है। भाजपा नेता पूरण साहू ने स्कूल की जमीन पर सामुदायिक भवन निर्माण की राशि की सही जानकारी मांगी थी। इस पर जनपद सीईओ पांडे के साथ तीखी बहस हो गई। बताते हैं कि सीईओ ने भाजपा नेता की और उंगली दिखाकर बात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button