आज की खबर

रायपुर जंगल सफारी में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ.. 7 ई-बसें और 5 ई-जिप्सी से अब जंगल में खामोश सफ़र, नए बोट्स भी

नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में इलेक्ट्रिक सफारी गाड़ियाँ और नई बोटिंग सेवाओं की शुरुआत की गई है। पर्यटकों के लिए 7 इलेक्ट्रिक बसें और 7 इलेक्ट्रिक जिप्सी लाई गई हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज 22 मई को इस नई सुविधा की शुरुआत की। इस दौरान वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव समेत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

अफसरों ने बताया कि इन इलेक्ट्रिक वाहनों के चलने से जंगल सफारी परिसर में ध्वनि और वायु प्रदूषण नहीं होगा, जिससे वन्यजीवों को शांति मिलेगी और पर्यटकों का सफर रोमांचक बनेगा। इसके साथ ही सफारी के जलाशयों में अत्याधुनिक बोटिंग सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। सफारी परिसर में एक आकर्षक स्मृति चिन्ह दुकान भी तैयार की गई है, जहाँ से पर्यटक छत्तीसगढ़ की वन संपदा और लोक संस्कृति से जुड़े स्मृति चिन्ह खरीद सकेंगे। वन विभाग के अनुसार, इस नई पहल से सीधे तौर पर 15 से 20 स्थानीय युवाओं (विशेषकर महिलाओं) को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button