छत्तीसगढ़

पेट्रोल डीजल आज से 3-3 रु लीटर महंगा… छत्तीसगढ़ में सामान्य हो जाएगी सप्लाई… अप्रैल में ही सब महंगा हुआ था, अब और महंगाई

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 3  रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज (15 मई) से लागू हो गई हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कीमतें बढ़ने का मुख्य कारण पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) का तनाव बताया गया है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई में किल्लत आ रही है। क्रूड महंगा होने से भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों को नुकसान हो रहा था। जिसके चलते सरकार और तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाने का फैसला लिया।

लगभग 4 साल की स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में यह बड़ा बदलाव किया है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स के आधार पर नए रेट जारी किए गए हैं। जैसे, रायपुर में मौजूदा पेट्रोल-डीजल के वर्तमान रेट में सीधे 3-3 रुपए लीटर की वृद्धि कर लीजिए, दिल्ली में पेट्रो 97.77 और डीजल 90.67, मुंबई में 106.68 और 93.14, कोलकाता में 108.74 और 95.13 रुपए तथा चेन्नई में पेट्रोल 103.67 और डीजल अब 95.25 रुपए प्रति लीटर बिकेगा।

पेट्रोल-डीजल के दाम अचानक बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन और माल ढुलाई महंगी हो जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इसका सीधा असर आने वाले दिनों में सब्जियों, राशन, दूध और रोजमर्रा की अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से पश्चिम एशिया के हालातों को देखते हुए ईंधन (फ्यूल) का इस्तेमाल बेहद संयम और जरूरत के मुताबिक करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button