आज की खबर
IAS Postings : मंत्रालय से जिलों तक भारी फेरबदल… सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह को ऊर्जा विभाग भी… रोहित यादव वित्त-जनसंपर्क, मुकेश बंसल पीडब्लूडी, डॉ कमलप्रीत को स्कूल शिक्षा, देखें लिस्ट
विष्णुदेव साय सरकार ने बुधवार 6 मई को राज्य के प्रशासनिक अमले में भारी फेरबदल करते हुए मंत्रालय से जिलों तक 42 आईएएस अफसरों के प्रभार बदल दिए हैं। इस फेरबदल में सात जिलों के कलेक्टर ही नहीं, रायपुर निगम कमिश्नर भी प्रभावित हुए हैं। एसीएस मनोज पिंगुआ और ऋचा शर्मा को नई ज़िम्मेदारी दी गई है। सीएम साय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह अपने मौजूदा प्रभार के साथ ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव भी होंगे। डॉ रोहित यादव जनसंपर्क के साथ-साथ वित्त सचिव भी होंगे। डॉ कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव का प्रभार देखेंगे। मुकेश बंसल को सीएम सचिवालय के साथ साथ पीडब्लूडी की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है।









