आज की खबर

आबकारी ओवरटाइम स्कैम में सीए समेत 7 और गिरफ्तार… EOW ने लिया 11 मई तक रिमांड पर

छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने आबकारी विभाग (CSMCL) में हुए 115 करोड़ रुपये के ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आज, 4 मई को 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू के अनुसार गिरफ्तार लोगों में नीरज कुमार चौधरी (CA), अजय लोहिया, अजीत दरंदले, अमित प्रभाकर सालुंके, अमित मित्तल, राजीव द्विवेदी (सभी विभिन्न मैनपावर कंपनियों के डायरेक्टर) और सत्य प्रकाश (प्रतिनिधि) शामिल हैं।रायपुर की विशेष अदालत ने इन आरोपियों को 11 मई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेजा है।

यह कार्रवाई मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों के संचालकों और उनके प्रतिनिधियों पर की गई है। ईओडब्ल्यू की जांच में यह सामने आया है कि 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम के नाम पर फर्जी बिल तैयार कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया था।

बता दें कि ओवरटाइम स्कैम 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से अलग है, हालांकि दोनों का संबंध आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार से है। इसमें ओवरटाइम के नाम पर फर्जी बिल बनाकर राशि का गबन किया गया और यह पैसा CSMCL के अधिकारियों व बिचौलियों को कमीशन के रूप में दिया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button