आज की खबर

कोलकाता से उड़े विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग… डेढ़ घंटे यहीं रुका रहा, फिर पुणे के लिए टेक-ऑफ

कोलकाता से पुणे जा रही एक फ्लाइट की रायपुर के स्वामी विवेकानंद (माना) एयरपोर्ट पर आज 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान रायपुर एयरपोर्ट पर लगभग डेढ़ घंटे रुका रहा, फिर दोपहर करीब 1.30 बजे पुणे के लिए उड़ा।

सूत्रों के अनुसार उड़ान के दौरान विमान में सवार एक यात्री शुगर लो होने के कारण इस तरह बेहोश हुईं कि यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट रायपुर में उतरने की अनुमति मांगी। रायपुर एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया था। लैंडिंग के तुरंत बाद मेडिकल स्टाफ विमान के भीतर पहुँचा और यात्री को प्राथमिक उपचार देकर माना अस्पताल भेजा गया।
विमान में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद फ्लाइट ने पुणे के लिए दोबारा उड़ान भरी।  यह रायपुर एयरपोर्ट पर त्वरित चिकित्सा सहायता और सुरक्षा प्रोटोकॉल का एक सफल उदाहरण रहा, जिससे समय पर यात्री को इलाज मिल सका।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button