छत्तीसगढ़

छोटे नोटों का मोटा धंधा : बिलासपुर में युवक से पकड़े गए 18 लाख रु कैश… कमीशन पर बेचने ले जा रहा था मध्यप्रदेश, वहाँ खरीदार कौन, क्यों?

बिलासपुर में पुलिस ने एक युवक को 17.90 लाख रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया है, जो सूटकेस और बैग में छोटे नोटों की गड्डियां लेकर जा रहा था। छोटे नोटों की गड्डियां बिल्कुल नई हैं। यह कार्रवाई बेलगहना रेलवे स्टेशन (टेगनमाड़ा) के पास की गई, जहाँ बेलगहना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन नए-कड़क छोटे नोटों को कमीशन पर सप्लाई करने का काम करता था। वह छत्तीसगढ़ से इन नोटों को मध्यप्रदेश खपाने के लिए ले जा रहा था।

पुलिस के अनुसार युवक का नाम पवन बजाज (35 वर्ष) है, जो बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र की कश्यप कॉलोनी का निवासी है। उसके पास से दो सूटकेस में ₹10, ₹20 और ₹50 के नए नोटों की कुल 81 गड्डियां पकड़ी गईं। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक पूर्व में तांबा-पीतल के स्क्रैप का कारोबार करता था। जिसके कारण बैंकों में उसका नियमित आना-जाना था। इसी दौरान उसने बैंक कर्मियों से संपर्क बनाकर नए छोटे नोट जुटाने और उन्हें कमीशन पर बेचने का धंधा शुरू किया। पुलिस फिलहाल इस मामले में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button