आज की खबर
देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा… पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से बैठक में साफ़ संदेश… सीएम साय भी हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक की जिसमे साफ़ संदेश दिया गया कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री की ओर से साफ़ कि भारत में लॉकडाउन लगाने जैसी कोई स्थिति नहीं है। जनता से अपील की गई कि वे लॉकडाउन से जुड़ी किसी भी फेक न्यूज या अफवाहों पर ध्यान न दें। पीएम मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र और राज्यों के बीच के तालमेल को याद करते हुए ‘टीम इंडिया’ के रूप में मिलकर काम करने पर जोर दिया। इस वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी वर्चुअली जुड़े थे।
पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर पड़ने वाले असर की समीक्षा की। राज्यों को ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और कमर्शियल एलपीजी आवंटन बढ़ाने जैसे कदमों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में बढ़ती महंगाई, रसद (logistics) और आपूर्ति श्रृंखला (supply chain) को मजबूत बनाए रखने पर चर्चा हुई। राज्यों को आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने और मुनाफाखोरी या जमाखोरी (hoarding) करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आगामी खरीफ सीजन के लिए किसानों को उर्वरकों (fertilizers) की कमी न हो, इसके लिए पहले से योजना बनाने पर जोर दिया गया।



