आज की खबर
सीजी बोर्ड का 12वीं हिंदी का पर्चा रद्द… 10 अप्रैल को दोबारा ली जाएगी परीक्षा… पर्चा लीक की वजह से ऐसा
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आखिरकार छत्तीसगढ़ बोर्ड का 14 मार्च को हुआ पर्चा रद्द कर दिया है। 12वीं हिंदी का पेपर होने के तुरंत बाद छत्तीसगढ़ में एक दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर कुछ प्रश्न वायरल हुए थे। प्रारंभिक जांच में पर्चे में हूबहू यही प्रशान आए थे, इसलिए पर्चा लीक की बात आ गई थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस बात से इंकार किया था कि पर्चा लीक हुआ है। अब बोर्ड ने इस पर्चे को रद्द करने की घोषणा की है। सीजी बोर्ड के 12वीं के बच्चों को हिंदी का पर्चा नए सिरे स 10 अप्रैल, शुक्रवार को देना होगा। बोर्ड से इस आशय की चिट्ठी भी जारी कर दी गई है।




