आज की खबर

खल्लारी माता मंदिर का रोपवे टूटने से दो ट्रॉलियां 200 फीट ऊंचाई से गिरीं… एक श्रद्धालु महिला की मृत्यु और 17 घायल

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में आज, 22 मार्च को दर्दनाक रोपवे हादसे में रायपुर की महिला की मृत्यु हो गई है। अलग अलग सूचनाओं के अनुसार हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमे कम से कम तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहाड़ पर संचालित रोपवे का केबल अचानक टूटने से दो ट्रॉलियां लगभग 200 फीट ऊँचाई से नीचे गिर गईं। पुलिस के अनुसार इस हादसे में रायपुर की रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला (आयुषी) की मृत्यु हुई है। ज़्यादातर घायलों को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल तथा प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

खल्लारी माता मंदिर लगभग 3,000-4,000 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहाँ पहुँचने के लिए श्रद्धालु रोपवे का उपयोग करते हैं। घटना के बाद रोपवे की सुरक्षा और रखरखाव पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है। ज़िला प्रशासन और पुलिस ने हादसे की जाँच शुरू कर दी है। सीएम साय ने घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था के निर्देश प्रशासन को दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button