आज की खबर
सैप्टिक टैंक में सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत… रायपुर में बड़ा हादसा
राजधानी में मंगलवार रात करीब 8 बजे सैप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे टीम मज़दूरों की मौत होने की सूचना है। तीनों ठेका श्रमिक थे और ठेकेदार के नेतृत्व में सफाई के लिए टैंक में उतरे थे। हादसे की खबर लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। सूत्रों के अनुसार हादसा प्रदेश के बड़े निजी अस्पताल में हुआ है। पुलिस अफसरों ने बताया कि मौके पर तथ्य इकट्ठा किए जा रहे हैं, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रबंधन राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। टैंक से दो शव निकाले जा चुके हैं, तीसरा निकाला जा रहा है। अधिकृत जानकारी कुछ देर में जारी किए जाने की बात आई है।



