आज की खबर

ईडी का नया ऑफिस अब नलघर चौक का मेयर बंगला… पूर्व महापौर ढेबर ने इसी बंगले में बिताए पाँच साल

केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को राज्य सरकार ने नया बंगला अलॉट कर दिया है। ईडी को नल घर चौक स्थित पुराना महापौर बंगला (मेयर हाउस) दिया गया है। इस बंगले में पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में कई बार ईडी के पुराने दफ़्तरों का घेराव किया गया था। सूत्रों के अनुसार शासन से मंजूरी के बादईडी का क्षेत्रीय कार्यालय जल्द ही इस परिसर में शिफ्ट होने जा रहा है।

ईडी का दफ्तर शहर के मध्य स्थित पुराने मेयर बंगले में आने से सुरक्षा और पहुंच के लिहाज से बड़ा बदलाव होगा। वीआईपी मूवमेंट वाले इस इलाके में अब हलचल बढ़ेगी। इससे पहले ईडी का दफ्तर लगातार अस्थाई ठिकानों पर संचालित होता रहा है, लेकिन अब इसे एक अधिकृत और विस्तृत सरकारी परिसर मिल गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button