आज की खबर

रायपुर रीवा फ्लाइट आज से, सिर्फ एक दिन रहेगी… हफ़्ते में 3 दिन उड़नी थी, पहले ही दिन कटौती

रीवा से रायपुर की पहली फ्लाइट आज मंगलवार, 17 मार्च को शाम 6 बजे पहुंचेगी। इसी के साथ रायपुर से कनेक्टिविटी में एक और शहर जुड़ जाएगा। एलायंस एयर ने कल तक इस फ्लाइट को सप्ताह में तीन दिन चलाने का शेड्यूल दिया था। लेकिन आज पहले ही दिन फ्लाइट वीकली कर दी गई।

इस फ्लाइट के साथ रायपुर से दिल्ली की एक और फ्लाइट बढ़ जाएगी। रीवा वाली फ्लाइट दिल्ली से दोपहर में उड़कर रीवा पहुंचेगी। वहाँ से शाम 6.15 बजे रायपुर आएगी। यहाँ से 6.45 बजे उड़कर रीवा जाएगी, फिर वहाँ से दिल्ली। जानकारों के मुताबिक़ यह फ्लाइट करीब पौने तीन घंटे में रायपुर से दिल्ली पहुँच जाएगी, इसलिए इमरजेंसी में दिल्ली आने जाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button