आज की खबर

मौदहापारा में दो युवकों पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे… गुस्साए लोगों ने थाना घेरा, पुलिस ने काबू में किए हालात

राजधानी रायपुर के मौदहापारा में सोमवार की शाम कुछ युवकों ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया है। इस हमले में दोनों युवकों को हल्की चोटें आई हैं। इस वारदात से मोहल्ले में तनाव हुआ था लेकिन पुलिस ने स्थिति काबू में कर ली है। जिन युवकों को चाकू से चोटें आईं, पुलिस ने उनके नाम अल्ताफ और राशिद बताए हैं। मौदहापारा पुलिस ने बताया कि इन पर रवि रक्सेल, अभय रक्सेल और साथियों ने हमला किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। विवाद पुराना बताया जा रहा है।

 

में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने मिलकर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग मौदहापारा थाने के सामने इकट्ठा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, मौदहापारा क्षेत्र के निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली पर रवि रक्सेल, अभय और उनके साथियों ने हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों युवकों पर चाकू से वार किया। हालांकि इस हमले में दोनों युवक बाल-बाल बच गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button