आज की खबर

दुर्ग में नेता के भाई को बंदूक की बट से पीटा… वीडियो वायरल होने के बाद दो सिपाही लाइन अटैच

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा किसान मोर्चा के नेता
आनंद साहू के भाई नागेश साहू के साथ शनिवार रात पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो की पुष्टि के बाद आला अफसरों ने दो सिपाहियों को लाइन अटैच (line attach) कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 की रात पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने नागेश साहू के साथ बदसलूकी और मारपीट की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमे नज़र आ रहा है कि पुलिसकर्मियों ने नागेश का कॉलर पकड़ा और उन्हें बंदूक की बट से मारा। वीडियो तथा तथ्यों की जांच के बाद आरक्षक राकेश चौधरी और लव पांडेय को लाइन अटैच कर दिया गया। जांच में पता चला कि

उनकी ड्यूटी सराफा बाजार में थी, लेकिन वे बिना अनुमति रेलवे स्टेशन इलाके में मौजूद थे। वीडियो वायरल होने और नेताओं के विरोध के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी जवानों को लाइन हाजिर कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button