आज की खबर

सीएम बिजली समाधान योजना को दो दिन में भारी रिस्पांस… यह देखकर साइबर ठगों ने फैलाया जाल… पॉवर कंपनी से अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीन दिन पहले बिजली बिल भुगतान समाधान योजना घोषित की, जिसमे बिजली बिल और भुगतान के पुराने विवादों में उपभोक्ता को बड़ी राहत दी गई है। पिछले दो दिन से इस योजना को प्रदेश में बहुत अधिक रिस्पांस मिल रहा है। यह देखकर साइबर ठगों ने भी इस योजना के बहाने जाल फैलाना शुरू कर दिया है। पॉवर कंपनी के एमडी भीम सिंह ने अलर्ट किया है कि इस योजना के पंजीयन अथवा किसी भी प्रकार के भुगतान के लिए किसी अनजान वॉट्सएप, मेल अथवा एसएमएस पर क्लिक करने से बचें । मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के नाम पर किसी भी लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। छत्तीसगढ राज्य पॉवर कंपनी अपनी किसी भी योजना अथवा सेवा के लिए कभी भी कोई एपीके पाइल अथवा कोई वेब लिंक नहीं भेजती है।

अफ़सरों ने बताया कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना को आम उपभोक्ता तक पहुँचाने पॉवर कंपनी मैदानी स्तर पर शिविर का करेगी। उपभोक्ता अपना कोई भी भुगतान सिर्फ मोर बिजली एप, कंपनी की वेबसाइट, एटीपी सेंटर अथवा नजदीकी कार्यालय में ही करें, किसी मैदानी कर्मचारी को भी नकद भुगतान न करने की सलाह दी गई है। पंजीयन राशि के भुगतान की सुविधा केवल मोर बिजली एप, एटीपी केंद्र और संबंधित विद्युत कार्यालय के माध्यम से ही उपलब्ध कराई गई है। बिजली बिल भुगतान हो या कोई अन्य सूचना पॉवर कंपनी अपने उपभोक्ताओं को संदेश सिर्फ CSPDCL-S सेंडर ID से ही भेजती है। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना अथवा विद्युत सेवा से संबंधित किसी अन्य जानकारी के लिए पॉवर कंपनी की केंद्रीकृत कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1912 पर उपभोक्ता कॉल कर सकते हैं, अथवा नजदीकी सीएसपीडीसीएल के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button