आज की खबर

GOOD NEWS : एआई ड्रोन उड़े रायपुर में रेलवे तारों-खंभों की निगरानी के लिए… कई हाईटेक ड्रोन तैनात, समय पर बता देंगे बिजली के सारे फाल्ट

फिलहाल रायपुर के चारों ओर उड़ाए जा रहे AI लेस ड्रोन


अलग-अलग सेक्टर्स में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल नई बात नहीं है, लेकिन रायपुर रेलवे ने पहली बार अपने तार, खंभों तथा पटरी के ऊपर की सारी संरचनाओं पर नजर रखने के लिए एआई ड्रोन की टीम उतार दी है। इन ड्रोन्स ने शुरुआती तौर पर रायपुर मंडल यानी रायपुर के चारों ओर उड़ाने भरनी शुरू कर दी हैं और तारों पर फाल्ट बता रहे हैं। रेलवे की इलेक्ट्रिकल विंग ने यह प्रयोग इसलिए शुरू किया है, क्योंकि कई जगह रेलवे के ओएचई तार ऐसी जगहों पर लगे हैं, जहां कर्मचारी बिना किसी टेकनिकल असिस्टेंट के निगरानी नहीं रख पा रहे हैं। इस वजह से ऐसे जगहों पर ब्रेक-डाउन की शिकायतें ज्यादा हैं, जिनसे ट्रेनें रोकनी पड़ जाती हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के निर्देशन में रायपुर मंडल के विद्युत विभाग (टीआरडी) ने इन ड्रोन्स की तैनाती की है। ये ड्रोन तारों के हाई रेजोल्यूशन पिक्चर्स एआई टूल्स के जरिए भेज रहे हैं। इन पिक्चर्स का टेकनिकल अनलिसिस आसान है और तुरंत ही पता चल रहा है कि कहां लाइनें खराब होने वाली हैं, हो गई हैं या फिर इन्हें तुरंत बदलने की जरूरत है। इन ड्रोन्स के एआई टूल्स तारों के ज्वाइंट्स का भी एनलिसिस कर रहे हैं। इन पिक्चर्स के आधार पर रेलवे ने सुधारात्म कार्रवाई भी शुरू कर दी है। रेलवे अफसरों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन का यह कांबिनेशन रेलवे के आधुनिकीकरण केसाथ-साथ सुरक्षा माध्यमों को अधिक मजबूत बना रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button