आज की खबर

CTAT परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी… सी-टैट का फाइनल रिजल्ट अप्रैल में

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सी-टैट  (CTAT) फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर-की के साथ अपनी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा 07 और 08 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। अब छात्र आंसर-की और अपनी रिस्पॉन्स शीट के मिलान से अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर उम्मीदवारों को कोई संशय है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड सभी आपत्तियों की बारीकी से समीक्षा करेगा। इसके बाद ही फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि सीटैट 2026 का अंतिम परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button