आज की खबर
लीजिए… छत्तीसगढ़ में अफीम का एक और खेत बलरामपुर में, जंगल किनारे 5 एकड़ में पुलिस ने पकड़ा, ये दुर्ग से ज़्यादा ऑर्गेनाइज्ड फ़ार्म
छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम का बड़ा भारी खेत पकड़ लिया है। की खेती पकड़ी है। अफीम का यह तैयार खेत कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम भदली के पास जंगल के किनारे पकड़ा गया है। यहाँ लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में अफीम की फसल उगाई गई है। ज़्यादातर पौधों में फूल और कई में फल आ गए हैं। उन्ही फलों पर चीरा लगाने से निकले क्रीम कलर के द्रव से अफ़ीम बनती है।
बहरहाल, कुसमी में भी अफ़ीम की खेती की शिकायत पुलिस के पास पहुँची थी। पुलिस ने छापेमारी की और लहलहाती अफीम की फसल को जब्त किया। प्रशासन ने इन पौधों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में खेत के मालिक और इसमें संलिप्त संदिग्धों की पहचान कर जांच तेज कर दी है। अभी आरोपियों के नाम सामने नहीं आए हैं।



