आज की खबर

स्पीकर डॉ रमन सफल सर्जरी के बाद रायपुर लौटे… विधानसभा का दायित्व संभालेंगे अगले हफ़्ते… सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 15 साल के मुख्यमंत्री तथा मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) डॉ रमन सिंह तमिलनाडु में स्लिप डिस्क (कमर) की कामयाब सर्जरी के बाद रायपुर लौट आए हैं। वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और स्लिप डिस्क के कारण आई तकलीफ़ न्यूनतम हो गई है। द स्तम्भ से बातचीत में डॉ रमन ने नज़दीकियों ने पुष्टि की कि डॉ रमन संभवतः अगले सोमवार से विधानसभा स्पीकर का अपना दायित्व संभाल लेंगे।

सोमवार को शाम करीब 7 बजे सीएम विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित डॉ रमन सिंह के निवास स्थान स्पीकर हाउस पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम साय ने डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष विधायक किरण देव भी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button