आज की खबर

भारत वर्ल्ड चैंपियन, रायपुर समेत पूरे देश में जश्न… न्यूज़ीलैंड की वर्ल्ड कप फाइनल में करारी हार

भारतीय क्रिकेट टीम ने 140 करोड़ देशवासियों को टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी खुशी देते हुए वर्ल्ड चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत ने 2007 में उद्घाटन टी20 विश्व कप जीता था और 2024 में दूसरी बार चैंपियन बना, जो एक शानदार रिकॉर्ड है। आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास दोहराते हुए ख़ुद को दुनिया की सबसे ताकतवर टीम के रूप में स्थापित कर दिया है। न्यूज़ीलैंड  के विकेट्स की ऐसी झड़ी लगी कि मैच ख़त्म होने से पहले ही राजधानी रायपुर समेत पूरे देश में आतिशबाजी के साथ जबरदस्त जश्न शुरू हो गया।

भारत ने वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूज़ीलैंड को  रनों से हराया है। न्यूज़ीलैंड के बॉलर पहले भारतीय बैट्समैन की आंधी को नहीं झेल पाए। भारत ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड को 255 रनों का विशाल टारगेट दिया। इसके बाद कीवी बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाज़ों के सामने सिर्फ़ 159 पर धराशायी हो गई और भारतीय टीम ने 96 रनों के बड़े अंतर से बड़ा मैच अपने नाम कर लिया।

रविवार को फाइनल मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम कि बल्लेबाजी बेहद शानदार रही। पॉवर प्ले के 6 ओवर में 92 रन बनाकर रिकॉर्ड क़ायम किया। ओपनर संजू सैमसन ने शानदार 89 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 18 बॉल ने 50 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी को साबित किया। ईशान किशन ने भी अपना प्रदर्शन दोहराते हुए 54 रनों का योगदान दिया। शिवम दुबे ने आखरी ओवर में 24 रन बनाकर भारतीय टीम को 255 रनों के फाइनल स्कोर पर पहुंचा दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button