दो माह पहले दोबारा अरेस्ट हुई सौम्या को हाईकोर्ट से मिली जमानत… सोमवार को रिहाई संभव, प्रदेश के बाहर रहना होगा
बिलासपुर हाईकोर्ट ने शराब स्कैम (Liquor Scam) मामले में निलंबित राज्यसेवा अफसर सौम्या चौरसिया को राज्य शासन और ईडी के ताज़ा मामलों में जमानत दे दी है। सौम्या को कुछ दिन पहले ही इस मामले में दोबारा अरेस्ट करके जेल भेजा गया था। ज़मानत के बाद सौम्या की संभवतः सोमवार को रिहाई हो जाएगी, लेकिन छूटने के बाद दूसरे राज्य में ही जाना होगा।
सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाले में जमानत मिलने के बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें आबकारी/शराब घोटाले के नए मामले में दिसंबर 2025 में फिर से गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सौम्या को हाई कोर्ट से इस जमानत मिलने की पुष्टि की है। इससे पहले, फरवरी 2026 की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को राहत देने के बजाय हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया था और हाई कोर्ट से उनकी याचिका पर प्राथमिकता से सुनवाई करने को कहा था।



