बड़ी खबर : राजधानी में पूर्व मेयर के वार्ड बैजनाथपारा में बड़ा बुलडोजर एक्शन… निगम की कई टीमें जेसीबी के साथ उतरीं, दर्जनों क़ब्ज़े साफ़

राजधानीं रायपुर के लिए अहम खबर ये है के पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर के वार्ड बैजनाथ पारा में आज गुरुवार को नगर निगम ने बड़ा बुलडोजर एक्शन किया है। बैजनाथपारा महबूबिया चौक के चारों और की सड़कों पर निगम के बुलडोजर गरजे हैं और क़ब्ज़े पूरी तरह साफ़ किए जा रहे हैं। निगम की टीमें अचानक उतरी हैं, इसलिए कई लोग ठेले वगैरह नहीं हटा पाए। निगम का तोड़फोड़ अमला सारा सामान जब्त कर रहा है, ताकि दोबारा कब्जे न हो पाएँ। सड़कों को छोटे ठेले-खोमचों से मुक्त करने के लिए यह एक्शन लिया गया है।

अफसरों का कहना है कि पहले भी कई बार छोटा-मोटा एक्शन हुआ, लेकिन अगले दिन से ही स्थिति वापस पहले जैसी हो गई। इसलिए एकसाथ कब्जे हटाए गए हैं। इस वार्ड की पार्षद कांग्रेस की अर्जुमन ढेबर हैं, जो पूर्व मेयर ढेबर की पत्नी हैं। इस एक्शन पर अभी नगर निगम की ओर से जारी होने वाले प्रेस नोट की प्रतीक्षा है।



