आज की खबर
रायपुर के उत्तर-पूर्वी आकाश में देखिए… ये काले बादल नहीं, आयल फैक्ट्री का धुआँ है… 20 किमी दूर से नज़र आ रहा है
राजधानी रायपुर के भनपुरी और उरला औद्योगिक क्षेत्र के बीच स्थित कावेरी इंडस्ट्रीज (टार एंड आयल फैक्ट्री) में आज शनिवार को दोपहर 1.30 बजे भीषण आग लगी है, जो अब तक नहीं बुझी है। राजधानी रायपुर यानी शास्त्री चोक के आसपास से देखेंगे तो उत्तर-पूर्वी आसमान में काला धुआं छाया हुआ है, जो इसी फैक्ट्री की आग का है। यह चारों और 20-22 किमी दूर से नज़र आ रहा है।
जिस कावेरी इंडस्ट्रीज में आग लगी है, वह कावेरी इंडस्ट्रीज खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी में है। पुलिस के अनुसार रुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फैक्ट्री में तार के साथ-साथ भारी मात्रा में ऑयल और केमिकल मौजूद होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 5 से अधिक गाड़ियों ने कई फेरे लगा लिए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग इतनी भीषण है कि उसका काला धुआं 22 किलोमीटर दूर तक देखा गया। ताज़ा जानकारी के अनुसार, घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति अब काफी हद तक नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की जनहानि (Casualty) की खबर नहीं है।



