आज की खबर
धान में रिश्वत : महिला तहसीलदार और पटवारी अरेस्ट… 35 हज़ार रुपए के साथ एसीबी ने तहसील ऑफिस में पकड़ा
छत्तीसगढ़ के पामगढ़ जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पामगढ़ तहसील कार्यालय में छापा मारकरमहिला अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी सूत्रों ने बताया कि यह रिश्वत धान खरीदी केंद्र (चोरभट्टी) में हुई एक गड़बड़ी को छिपाने के लिए अनुकूल रिपोर्ट बनाने मांगी गई थी।
धान खरीदी केंद्र के प्रभारी ने इन अधिकारियों द्वारा परेशान किए जाने पर एसीबी से इसकी शिकायत की थी। जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल फैलाया। जैसे ही महिला अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी ने 35 हजार रुपए लिए, एसीबी ने दोनों को रेंज हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के समय तहसील कार्यालय में भीड़भाड़ थी। कार्रवाई होते ही कुछ देर के लिए अफ़रातफ़री के हालात भी बन गए।



