आज की खबर

पीएम मोदी DGP-IG कांफ्रेंस में… सभी राज्यों के एसीएस होम का प्रेजेंटेशन… बदलते सिक्योरिटी लैंडस्केप पर मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राजधानी रायपुर में शनिवार को राष्ट्रीय डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस में सभी राज्यों के अपर मुख्य सचिव-गृह (एसीएस होम) ने अपने राज्यों की आंतरिक सुरक्षा पर प्रेजेंटेशन दिया है। सभी एसीएस होम प्रेजेंटेशन के बाद दोपहर करीब एक बजे बाहर आ गए और कांफ्रेंस जारी है। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सुबह से कांफ्रेंस में मौजूद हैं। इससे पहले, सीएम विष्णुदेव साय और स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कांफ्रेंस में शामिल होने आए पीएम मोदी का आत्मीय स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक मौक़ा इसलिए भी है, क्योंकि डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस में देश की आंतरिक-बाह्य सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण चुनौतियों पर रणनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी राज्यों की आंतरिक स्थिति के प्रेजेंटेशन के बाद पीएम मोदी के समक्ष जियो-पॉलिटिकल चुनौतियो पर दोबारा मंथन शुरू हुआ है एल। पड़ोस में भारत की चुनौतियाँ और बाहरी खतरे समेत बदलता सिक्योरिटी लैंडस्केप पर भी चर्चा हो रही है। देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसीज के मुखिया भी प्रेजेंटेशन दे रहे हैं। यह सिलसिला शाम तक चलने वाला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button