आज की खबर

रायपुर में सुबह 4 बजे 100 से ज़्यादा जगह छापे… नशे के सामान तथा अन्य अपराधों में 134 अरेस्ट

नशे के ख़िलाफ़ अभियान चलाते हुए आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में रायपुर पुलिस ने कई बस्तियों में सौ से ज़्यादा जगह सुबह 4 बजे एक साथ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। छापेमारी में गांजा, अवैध शराब और नशीली दवा बेचने वालों के साथ-साथ कई फरार बदमाश भी पुलिस को मिल गए। छापेमारी में पुलिस ने सब मिलाकर 134 लोगों को अरेस्ट किया। निश्चय अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस की 60 से अधिक टीमें शामिल थीं।

एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह के अनुसार आईजी मिश्रा के निर्देश पर चल रहे निश्चय अभियान के तहत शुक्रवार को तड़के चार बजे से शुरू हुई छापेमारी में  से अधिक स्थानों में ‘‘निश्चय अभियान‘‘ चलाकर पकड़ा गया आरोपियों को। 134 आरोपियों तथा अपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। इनमे से छह आरोपियों को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर उनसे लगभग 4 किलोग्राम गांजा एवं 80 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गईं। इसी तरह अवैध शराब बिक्री करने वाले 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 705 पौवा शराब पकड़ी गई। अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वहीं, फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 21 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इस दौरान साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 70 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई तथा पुराने विभिन्न मामलों के सात फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button