बिलासपुर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई… 20 घायल अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती
बिलासपुर रीजन के लालखदान स्टेशन पर मंगलवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। घायलों की संख्या भी बढ़ी है। रेलवे ने मृतक और घायलों की सूची जारी कर दी है। घायलों को अस्पतालों में जाकर त्वरित मदद के रूप में 50-50 हजार रुपए रेलवे की तरफ़ से दिए गए हैं। हादसे से क्षतिग्रस्त पटरियाँ बना ली गई है। हालाँकि आज पाँच ट्रेनों का टाइम कुछ बदला गया है।
रेलवे की ओर से जारी प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है :-
1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष
रेलवे अफ़सरों ने बताया कि घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



