आज की खबर

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जगदलपुर में हिंसक झड़प… डिप्टी सीएम की मौजूदगी में धक्कामुक्की, जूते-चप्पल चले

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आज गुरुवार को दोपहर हिंसक झड़प हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम स्थल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। थोड़ी देर में ही दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी, धक्का-मुक्की और जूते-चप्पल चले। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे।

दीपोत्सव के भव्य आयोजन से पहले हुई इस झड़प के वीडियो बस्तर में वायरल होने के बाद रायपुर तक पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम होने वाले दीपोत्सव के लिए कार्यक्रम स्थल पर 1 लाख से अधिक दीए सजाए गए थे। डिप्टी सीएम शर्मा आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, नारेबाजी होने लगी और धक्का-मुक्की के बीच बात जूते-चप्पल फेंकने तक पहुंच गई। हालांकि बाद में मामला संभल गया और जगदलपुर से आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोजन कुछ घंटे बाद उसी जगह होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button