आज की खबर

स्कूलों में दशहरा की छुट्टी 17 से 21 अक्टूबर, दीपावली अवकाश 6 से 10 नवंबर और विंटर वेकेशन 24 से 28 दिसंबर तक

Screenshot

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस साल यानी 2026 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार स्कूलों में दशहरा के लिए 5 दिन, दीपावली के लिए 5 दिन तथा 5 दिन की शीतकालीन छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

स्कूलों में दशहरा के लिए 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक 5 दिनों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद दीपावली के मौके पर 06 नवंबर से 10 नवंबर तक 5 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। शीतकालीन अवकाश यानी विंटर वेकेशन  24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इन्हें तीनों अवसरों को मिलाकर स्कूलों में 5-5 दिन के हिसाब से 15 दिनों की छुट्टी होगी।

इस साल दशहरा, दिवाली और शीतकालीन छुट्टियाँ एक-एक दिन कम की गई हैं। पिछले शैक्षणिक सत्र में इन अवसरों पर छह-छह दिन स्कूल बंद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button